बरेली, जून 30 -- बरेली। जनरल इंश्योरेंस इम्प. एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक सिंह ने मंगलवार को सभी प्रमुख शाखाओं में विजिट कर प्रेसवार्ता की। स्टेशन रोड स्थित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की निजीकरण का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मुनाफा कमाने की नीयत से ज्यादातर सार्वजनिक क्षेत्र कमजोर हो रहा है। उन्होंने जीआईसी में 5% अंश बिक्री का विरोध किया। इस दौरान बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के महामंत्री और एटक के जिला अध्यक्ष संजीव मेहरोत्रा, अधिकारी संघ के विवेकानंद यादव, सुनील कुमार, अनूप छावड़ा, मनोज वैश्य, संजय कुमार आदि ने अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...