पलामू, जनवरी 13 -- मेदिनीनगर। इप्टा के सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट कुलदीप कुमार की माता पांचु कुंवर का निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। एकलौते पुत्र कुलदीप कुमार, एक बहू और एक पोती घटना से शोक में डूब गए हैं। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़कर अपनी पहचान बना रहे कुलदीप को माता ने निरंतर वैचारिक और नैतिक सहयोग भी प्रदान किया। इप्टा के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार, पंकज श्रीवास्तव, मुखिया विवेकानंद त्रिपाठी, सुरेश सिंह, उपेंद्र कुमार मिश्रा, शिव शंकर प्रसाद, अभय मिश्रा, राजीव रंजन, संजीव कुमार संजू, एडवोकेट सुनील कुमार, विजय कुमार, भाकपा के जिला सचिव रुचिर तिवारी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...