नई दिल्ली, मार्च 19 -- भारत NCAP (BNCAP) में टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा कारों के क्रैश टेस्ट किए गए हैं। कंपनी के अब तक ICE और इलेक्ट्रिक मिलाकर 9 मॉडल का टेस्ट किया जा चुका है। खास बात ये है कि इन सभी कारों ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। हाल ही में टाटा मोटर्स की लिस्ट में सबसे नया नाम टाटा सिएरा का है। कंपनी की कार बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी पूरी तरह सेफ हैं। चलिए आपको टाटा की इन सभी कारों की सेफ्टी रेटिंग के बारे में बताते हैं। 1. टाटा सिएराभारत NCAP में टाटा सिएरा क्रैश टेस्ट वाली सबसे लेटेस्ट कार है। इसे एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 31.14 अंक मिले, जिसके आधार पर इसे 5-स्टार रेटिंग दी गई। 64 km/h की रफ्तार से किए गए फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में इसे 16 में से 15.14 अंक मिले। ड्राइवर डमी के सिर, गर्दन, पेल्विस, जांघों और पैरों को अच्छ...