नई दिल्ली, जून 16 -- हम फिल्मों में अक्सर देखते हैं कि हीरे-हीरोइन प्यार में इस कदर पागल होते होते हैं कि एक-दूसरे को पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। यही नहीं, वो अपने प्यार के लिए परिवार और समाज से भी लड़ जाते हैं। लेकिन तब क्या हो जब उनका प्यार ही बेवफा हो जाए। हिल गए न दिमाग के तार। जी हां आज, हम आपको ऐसी ही फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक पत्नी ने अपने पति के पीठ पीछे गैर मर्द संग अफेयर चलाया। तो चलिए देखते हैं इन फिल्मों की लिस्ट... कभी अलविदा ना कहना 'कभी अलविदा ना कहना' साल 2006 में रिलीज हुई थी। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान लीड रोल में थे। रानी का फिल्म में शाहरुख खान संग अफेयर हो जाता है। इसे आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर द...