नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- मार्केट एक्सपर्ट सुमित बगड़िया ने शुक्रवार, 17 अप्रैल के लिए पांच ऐसे शेयर बताए हैं, जिनमें शॉर्ट टर्म में तेजी देखने को मिल सकती है। इन स्टॉक्स में टेक्निकल ब्रेकआउट और मजबूत मोमेंटम नजर आ रहा है। इनमें नियोजेन केमिकल्स, एस्ट्रा माइक्रोवेव, सेनोरेस फार्मास्यूटिकल्स, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स और आईएफसीआई शामिल हैं।नियोजेन केमिकल्स: ब्रेकआउट के बाद तेज रफ्तार की उम्मीद नियोजेन केमिकल्स Rs.1502 के आसपास है और चार्ट पर मजबूत ब्रेकआउट दिखा रहा है। शेयर ने अपने सभी प्रमुख EMA (20, 50, 100 और 200) को पार कर लिया है, जो ट्रेंड बदलने का संकेत देता है। RSI भी 66 के ऊपर है, जिससे खरीदारी का मजबूत संकेत मिल रहा है। अगर यह तेजी बनी रहती है, तो शेयर Rs.1610 तक जा सकता है, जबकि Rs.1440 का स्टॉप लॉस रखना बेहतर रहेगा। यह भी प...