नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- ईसबगोल (Psyllium husk) का इस्तेमाल सदियों से पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने में किया जाता रहा है। दरअसल ये एक तरह का नेचुरल फाइबर होता है, जिसे 'प्लांटैगो ओवाटा' नाम के पौधे से निकाला जाता है। कई लोग इसे नियमित रूप से लेते हैं। इसके एसिडिटी, कब्ज, गैस या फिर वेट लॉस जैसे कई फायदे हैं, लेकिन हर एक समस्या में ईसबगोल लेने का तरीका बदल जाता है। ज्यादातर लोग यहीं गलती करते हैं, क्योंकि उन्हें इसे लेने का सही तरीका ही नहीं पता होता। न्यूट्रीशनिस्ट रूपाली महाजन बताती हैं कि ईसबगोल लेने का तरीका आपकी समस्या पर निर्भर होता है। मोटे तौर पर आप इसे अपनी समस्या के मुताबिक 5 तरीकों से ले सकते हैं। आइए विस्तार में जानते हैं -कब्ज हो तो ऐसे लें ईसबगोल डायटिशियन बताती हैं कि अगर आपको कब्ज की समस्या है, पेट खुलकर साफ नहीं होता ह...