नई दिल्ली, अगस्त 10 -- MBBS Abroad Without FMGE: भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं और इसके लिए नीट (NEET) की तैयारी करते हैं। हालांकि, देश में सीमित MBBS सीटों और कड़े मुकाबले के कारण बड़ी संख्या में छात्र विदेश जाकर एमबीबीएस (MBBS) करने का रास्ता चुनते हैं। रूस, चीन, यूक्रेन जैसे देशों से पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारत लौटने पर फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) को पास करना होता है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा आयोजित FMGE परीक्षा का पास प्रतिशत अक्सर बहुत कम रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में 5 ऐसे देश भी हैं जहां से यदि आप MBBS मेडिकल की डिग्री प्राप्त करते हैं, तो आपको भारत में प्रैक्टिस करने के लिए FMGE परीक्षा देने की जरूरत नहीं होती?ये हैं वे 5 देश जहां से पढ...