नई दिल्ली, जून 16 -- वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से ये सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, ये सप्ताह (16-22, जून 2025) तक का समय किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है- मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह शुभ रहेगा। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। करियर की बाधाएं समाप्त होंगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। वैवाहिक...