नई दिल्ली, मार्च 3 -- देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड इस महीने यानी मार्च में ग्राहकों के लिए होली ऑफर लेकर आई है। दरअसल, कंपनी अपनी एरिना और नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली कुछ सस्ती और एंट्री लेवल कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट के चलते इन्हें खरीदने पर 60,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। इस डिस्काउंट की लिस्ट में स्विफ्ट, बलेनो, ऑल्टो K10 और सेलेरियो शामिल है। इस डिस्काउंट में कैश ऑफर, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और डीलरशिप स्पेशल डिस्काउंट शामिल है। साथ ही, EMI स्कीम का भी फायदा मिलेगा। ऐसे में आप इन कारों को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब एक बार इन पर मिलने वाले डिस्काउंट को जरूर देख लेना चाहिए।मारुति स्विफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस इसमें Z सीरीज इंजन मिलता है, जो पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइ...