नई दिल्ली, जून 3 -- देश के हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी का एक-तरफा दबदबा बना हुआ है। कंपनी की तीन हैचबैक बलेनो, वैगनआर और स्विफ्ट पिछले महीने की टॉप-10 कारों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में भी कामयाब रही। इनकी डिमांड के सामने तो महिंद्रा स्कॉर्पियो और हुंडई क्रेटा को भी पीछे छोड़ दिया। ये तिकड़ी ने सिर्फ कई मॉडल को डोमिनेट कर रही है, बल्कि इनकी सेल्स का ग्राफ भी तेजी से ऊपर उठ रहा है। मई में इन तीनों कारों की कुल मिलाकर 53,991 यूनिट बिकीं। इन तीनों कारों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए से कम है। चलिए एक बार इनकी बिक्री के आंकड़े को देखते हैं। मई 2026 की टॉप-10 मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की 24,546 यूनिट बिकीं। जबकि, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट, मारुति सुजुकी अर्टिगा की 20,350 यूनिट, टाटा पंच...