नई दिल्ली, जनवरी 28 -- आलू भारतीय रसोई का सबसे आम और लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है। सब्जी, पराठा, स्नैक्स या करी- हर रूप में इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट डिंपल जांगड़ा के अनुसार, आलू खाने के कुछ आम तरीके आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। अगर आप भी रोज आलू खाते हैं, तो इन 3 बड़ी गलतियों से बचना बेहद जरूरी है। विस्तार से जानें इनके बारे में-गलती नंबर 1: आलू को डीप फ्राई करना आलू को डीप फ्राई करने पर उसमें एक्रिलामाइड (Acrylamide) नामक केमिकल बनता है। यह मैयार्ड रिएक्शन के कारण होता है, जब आलू में मौजूद शुगर और अमीनो एसिड तेज तापमान पर रिएक्ट करते हैं। यह एक न्यूरोटॉक्सिन है जो नसों को नुकसान पहुंचा सकता है, मांसपेशियों को कमजोर करता है और लंबे समय में कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकता है।सही तरीका: आलू को उबालकर, सब्जियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.