इन हाउस शिक्षक प्रशिक्षण में आधुनिक शिक्षा पद्धतियों पर हुई चर्चा
रामगढ़, मई 24 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पतरातू थर्मल के प्रांगण में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में पांच दिवसीय इन हाउस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के कौशल विकास को बढ़ावा देना और आधुनिक शिक्षा पद्धतियों से उन्हें अवगत कराना था।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन राजेश कुमार सिंह, विद्यालय के सचिव सूरज कुमार प्रसाद, समिति सदस्या मोनिका और विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता राजेश कुमार सिंह ने सत्र के दौरान कक्षा प्रबंधन और आलोचनात्मक एवं रचनात्मक सोच पर विस्तृत प्रकाश डाला। मौके पर सभी शिक्षको ने एक टीम की तरह मिलकर कार्यशाला की हर बारीकी को समझा। विषय को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.