नई दिल्ली, मई 12 -- Postal Employees DA hike news: ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने लाखों ग्रामीण डाक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी DA (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी कर दी है। अब ग्रामीण डाक सेवकों (Gramin Dak Sevaks) को 1 जनवरी 2026 से उनके बेसिक टाइम रिलेटेड कंटीन्यूटी अलाउंस (TRCA) पर 60% DA मिलेगा। डाक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह फैसला केंद्रीय कर्मचारियों के DA के बराबर लाभ देने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे देशभर के लाखों ग्रामीण डाक कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा और बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- इंफ्रा कंपनियों की लगी लॉटरी! Rs.11,000 करोड़ का प्रोजेक्ट मिलते ही दौड़े ये स्टॉक डाक विभाग ने 10 मई 2026 को जारी आदेश में साफ कहा कि ग्राम...