नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- चक्र सीरीज के वीरता पुरस्कार विजेताओं को अब वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने इन पुरस्कार विजेताओं के लिए पहले से उपलब्ध मुफ्त रेल यात्रा सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। अब यह सुविधा सभी ट्रेनों में लागू होगी, जबकि उनके मौजूदा यात्रा अधिकारों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारतीय सेना ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फैसले की जानकारी शेयर की। सेना के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय से परामर्श के बाद चक्र सीरीज के वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए मुफ्त रेल यात्रा सुविधा को बढ़ाया है।वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों में मिलेगी सुविधा सेना ने अपने पोस्ट में कहा कि वीरता का सम्मान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल के तहत चक्र सीरीज के पुरस्कार विजे...