झांसी, अगस्त 19 -- झांसी। झांसी रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) नीरज भटनागर के नेतृत्व में माल परिवहन को अधिक सुरक्षित, सुगम, पारदर्शी और दक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंडल के चार स्टेशनों सरसोकी, सिंहपुर डुमरा, कबरई और गोहद रोड पर इन-मोशन वेमेंट ब्रिज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से चलती हुई मालगाड़ी के वैगनों का वजन बिना ट्रेन को रोके किया जा सकता है। इससे वजन के लिए अतिरिक्त ठहराव की आवश्यकता कम होती है और मालगाड़ियों के परिचालन में समय की बचत होती है। इन-मोशन वेमेंट ब्रिज की विशेषता यह है कि मालगाड़ी के प्रत्येक वैगन के साथ-साथ प्रत्येक एक्सल के वजन को भी अलग-अलग दर्ज किया जाता है। इससे वैगन में भार के असमान वितरण की तुर...