नई दिल्ली, मई 30 -- नया महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में लोग अपने काम, पैसों और करियर को लेकर तरह-तरह की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। किसी को नौकरी में तरक्की का इंतजार है तो कोई चाहता है कि रुका हुआ काम आखिरकार पूरा हो जाए। अंक ज्योतिष की मानें तो जून का महीना कुछ मूलांक वालों के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकता है। जून का महीना मूलांक 4, 6 और 9 के लिए शुभ रह सकता है। इन लोगों को जून में ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिनका असर उनके करियर और आर्थिक स्थिति पर दिखाई दे सकता है।मूलांक 4: जिस काम का इंतजार था, वह पूरा हो सकता है 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों के लिए जून राहत भरा रह सकता है। पिछले कुछ समय से जो काम अटका हुआ था, उसमें अब हलचल दिख सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है या फिर कोई ऐसा मौका हाथ लग सकता है जिसका इंतजार लंबे समय ...