लखनऊ, फरवरी 12 -- यूपी की योगी सरकार ने बुधवार को पेश किए गए अपने दसवे बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। इनमें रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा देने की भी व्यवस्था है। यह व्यवस्था केवल 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए की गई है। इसके लिए बजट में फिलहाल एक लाख रुपये की टोकन व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। अभी तक परिवहन निगम रक्षाबंधन पर हर साल सभी महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर कराने की व्यवस्था करता रहा है। परिवहन विभाग के बजट में इसकी व्यवस्था होने से यह साफ हो गया कि आने वाले समय में बजट आंवटन कर इस योजना की शुरूआत की जाएगी। कुछ समय पहले शासन ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कराने को लेकर अफसरों से राय ली थी। इस मुफ्त यात्रा कराने की कवायद जल्...