लखनऊ, मार्च 8 -- महिला दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम योगी ने अब मेधावी बेटियों को स्कूटी देने का भी ऐलान कर दिया है। महिला दिवस पर बोल रहे सीएम योगी ने कहा, पहले चरण में स्नातक और परा-स्नातक के फाइनल ईयर की मेधावी बेटियों को स्कूटी का लाभ दिया जाएगा। जल्द ही लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लांच की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी के बजट की थीम युवा, महिला, अन्नदाता किसान और गरीब थी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट में शी-मार्ट की तर्ज पर यूपी में महिलाओं के लिए महिला उद्यमी विपणन स्कीम लाई गई है। महिला स्वयंसेवी समूह जो भी बनाएंगे, उसकी पहुंच बाजार तक आसानी से हो, इसके लिए गांव, न्याय पंचायत स्तर पर सेंटर स्थापित करेंगे। गारंटी व ब्याज मुक्त लोन, मेधावी बेटियों के लिए स्कूटी समेत अनेक कार्यक्रम आ रहे हैं। जो बेटियों...