नई दिल्ली, मई 5 -- ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर पुलिस लगातार सख्ती दिखा रही है। इनमें कई नियम ऐसे हैं जिनका चालान देशभर में एक जैसा है। इन नियमों के चलते टू-व्हीलर्स राइडर का तकड़ा चालान भी काटा जा रहा है। इनमें सभी तरह की मोटरसाइकल और स्कूटर्स शामिल हैं। दरअसल, जिन गाड़ियों में किसी तरह का मॉडिफिकेशन किया गया है, तो पुलिस इन्हें ढूंढकर चालान काट रही है। ऐसी बाइक्स दूर से ही पहचान में आ जाती हैं। कई ट्रैफिक नियम में चालान को बढ़ाकर 25,000 तक कर दिया गया है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल करने, व्हीकल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने और सजा का भी प्रावधान भी है। दरअसल, अगर आपने अपने टू-व्हीलर यानी बाइक या स्कूटर में मॉडिफिकेशन कराया है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। पुलिस मॉडिफाइड बाइक्स को पकड़ कर उसका चालान कर रही है। नए ट्रैफिक नियम के तहत किस...