इटावा औरैया, अक्टूबर 4 -- एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने साइबर ठगी करने वाले सिंडिकेट के जालसाजों को पकड़े वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पहली टीम एसओजी प्रभारी, सर्विलांस प्रभारी शामिल रहे। जबकि दूसरी टीम में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र, ओमवीर, मनोज कुमार, माला यादव, मुस्कान शर्मा, अनिकेत विश्वकर्मा शामिल रहे। इन पुलिस कर्मियों ने सराहनीय काम किया है। इसीलिए उनके उत्साहबर्धन के लिए 20 हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा की गई है। यह भी पढ़ें- रातोंरात रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी करने वाले महिला समेत तीन जालसाज दबोचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...