नई दिल्ली, अगस्त 21 -- लोकप्रिय ऑडियो ब्रैंड Sennheiser ने अपने नए फ्लैगशिप ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Momentum True Wireless 5 लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत यूजर-रिप्लेसेबल बैटरी है। यानी समय के साथ बैटरी कमजोर होने पर ईयरबड्स और चार्जिंग केस की बैटरी बदली जा सकेगी, जिससे इनकी लाइफ बढ़ने की उम्मीद है। Sennheiser Momentum True Wireless 5 में 7mm TrueResponse डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इनमें Adaptive Active Noise Cancellation (ANC) के साथ बेहतर ऑडियो अनुभव देने पर जोर दिया है। ईयरबड्स में Dolby Atmos Spatial Audio और इंटरैक्टिव हेड ट्रैकिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जो सपोर्टेड कंटेंट के दौरान ज्यादा इमर्सिव साउंड अनुभव दे सकता है। यह भी पढ़ें- ASUS का नया All-in-One PC लॉन्च, 24-इंच डिस्प्ले और AI फीचर्स; इतनी है की...