नई दिल्ली, जनवरी 12 -- टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने दिसंबर 2025 में भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस महीने कुल 34,159 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो कि दिसंबर 2024 के मुकाबले 37% ज्यादा है। इतना ही नहीं, नवंबर 2025 की तुलना में भी बिक्री में 14% की मंथ-ऑन-मंथ (MoM) बढ़ोतरी देखने को मिली है। MPV, SUV और प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत डिमांड ने टोयोटा (Toyota) की ग्रोथ को नई रफ्तार दी है। इनोवा बनी टोयोटा की सबसे बड़ी ताकत दिसंबर 2025 में भी इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) और इनोवा हायक्रॉस (Innova Hycross) की जोड़ी टोयोटा (Toyota) की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। दोनों मॉडलों की कुल 9,901 यूनिट्स बिकीं। यह सालाना आधार पर 2% YoY ग्रोथ है, जबकि नवंबर की तुलना में 7% MoM बढ़ोतरी दर्ज की गई। फैमिली ...