नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- Avanti Feeds Share price: शुक्रवार का दिन सीफूड का व्यापार करने वाली दो कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। यह दो कंपनियां अवंती फीड्स और एपेक्स फ्रोजन फूड्स है। बीएसई में शुक्रवार को एपेक्स फ्रोजन फूड्स के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद स्टॉक बीएसई में 487 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मौजूदा समय में यह स्टॉक अगस्त 2018 के बाद अपने सबसे उच्चतम स्तर पर है। बता दें, कंपनी के शेयर 13 फरवरी 2026 के 486.10 रुपये के उच्चतम स्तर को भी आज क्रॉस करने में सफल रहे हैं। यह भी पढ़ें- मई में रिलायंस इंडस्ट्रीज कर सकती है Jio के IPO के लिए आवेदन : रिपोर्टअवंती फीड्स के शेयर रिकॉर्ड हाई पर (Avanti Feeds Share price) कंपनी के शेयर आज 11 प्रतिशत की तेज...