नई दिल्ली, अगस्त 12 -- कुछ देश ऐसे हैं जहां गांजा पीना कानूनी तौर पर लीगल है। लेकिन यही कानूनी वैधता अब दुनियाभर की एयरलाइंस के लिए सिरदर्द बन चुकी है। खासतौर से एयर इंडिया कांड के बाद ये टेंशन और भी बढ़ गई है। दरअसल एयर इंडिया का जो विमान 4 अगस्त को हवा में अचानक 300 फीट नीचे गिर गया था, उसका मुख्य पायलट नशीले पदार्थ के सेवन के लिए किए गए स्क्रीनिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि उसने कथिततौर पर गांजा फूंका था। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2379 थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही थी। थाइलैंड और एम्स्टर्डम जैसी जगहों पर गांजा के मेडिकल और मनोरंजक इस्तेमाल को कानूनी मान्यता मिली हुई है। लेकिन इन देशों की यही छूट अब वहां उड़ान भरने वाली एयरलाइंस कंपनियों के लिए बड़ा सिरदर्द बन गई है। एयर इंडिया की फुकेत फ्लाइट की जांच के बाद यह ...