नई दिल्ली, मई 1 -- नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। नए महीने के पहले दिन यानी 1 मई से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। इसके साथ ही एलपीजी डिलीवरी समेत कई नियमों में बदलाव हुए हैं। इन नए नियमों का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ने वाला है। आइए डिटेल जान लेते हैं।पीएनजी और LPG एक साथ नहीं दरअसल, ऊर्जा संकट के बीच बीते मार्च महीने में सरकार ने एलपीजी और पीएनजी के एक साथ इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। सरकार ने उन घरों को टारगेट किया है जिनके पास एलपीजी और पीएनजी, दोनों कनेक्शन हैं। गलत इस्तेमाल को रोकने और सब्सिडी को बेहतर तरीके से टारगेट करने के लिए दोहरे कनेक्शन पर रोक लगाने के बाद सरकार ने ऐसे घरों की पहचान करना शुरू कर दिया है जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं। जिन घरों में पाइप वाली नेचुरल गैस यानी पीएनजी आती है, उन्हें अपने घरे...