इन कर्मचारियों की मौत पर मिलेंगे 20 हजार, योगी सरकार ने बढ़ाई अंतिम संस्कार पर मिलने वाली सहायता
लखनऊ, अप्रैल 16 -- UP Government: यूपी के परिवहन कर्मचारियों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने परिवहन के कर्मचारियों की मौत पर मिलने वाली सहायता को बढ़ा दिया है। परिवहन कर्मचारियों की किन्हीं कारणों से दु:खद मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को अब 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। नियमित, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों सभी के परिजनों को यह धनराशि दी जाएगी। अभी तक पांच हजार रुपये ही अंतिम संस्कार के लिए दिए जाते थे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। अभी तक जो पांच हजार रुपये की धनराशि अंतिम संस्कार के लिए दी जाती थी उसे मृत कर्मचारियों को निगम की ओर से दिए जाने वाले देयकों में से काट लिया जाता था। अब धनराशि बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.