देहरादून, जनवरी 29 -- उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपने परिवार के साथ शॉल बेचकर आजीविका चला रहे 18 वर्षीय कश्मीरी युवक और उसके भाई को भीड़ ने बेरहमी से पीटा। भीड़ ने उन पर लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में दोनों के हाथ और सिर पर गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने पहले युवक और उसके परिवार से उनकी पहचान पूछी। युवक के परिजनों को भी घसीटा गया, थप्पड़ मारे गए और नुकीली लोहे की रॉड से हमला किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम की है। युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून के दून अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.