इन्वर्टिस में दो दिवसीय आईसीसीटी का आयोजन
बरेली, अप्रैल 20 -- इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में रविवार को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से दो दिवसीय '5वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन कम्प्यूटेशनल टेकनीक्स: रीसेंट ट्रेंड्स एंड इश्यूज (आईसीसीटी)' का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने भाग लिया। पहले दिन मुख्य अतिथि कर्नल प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से मौसम पूर्वानुमान और अधिक सटीक बना सकते हैं, जिससे लोगों तक समय पर सूचना पहुंचाई जा सके। डॉ. एससी शर्मा ने तकनीकों को अपनाने और छात्रों को शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या, प्रो. आरके शुक्ला, प्रो. राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.