फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम इन्वर्टर सही करते समय करंट लगने से युवक अचेत होकर गिर पड़ा। उसे ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नगला उदी निवासी 40 वर्षीय बृजेश कुमार पुत्र लायक सिंह कांच बोरोसिल का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार शाम चार बजे उसके घर में लगा इन्वर्टर अचानक खराब हो गया। जिससे उसके घर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। यह देखकर वह कमरे में रखे इन्वर्टर को सही करने लगा। उसी दौरान करंट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। ट्रामा सेंटर में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.