शामली, अप्रैल 3 -- बाबरी। क्षेत्र से निर्माणाधीन पम्प हाउस से गत फ़रवरी माह में चोरो द्वारा बेटरे व इन्वर्टर चोरी कर लिए गए थे। कार्यदाई संस्था के सुपरवाइजर विक्रांत पुत्र सुनील निवासी मादलपुर थाना थानाभवन द्वारा थाना बाबरी पर फ़रवरी माह में मामला पंजीकृत कराया गया था। बाबरी पुलिस द्वारा मुकदमा कायम करने के उपरांत जाँच करते हुए शुक्रवार को कैड़ी - सोंता रसूलपुर मार्ग से अभियुक्त अन्नू पुत्र तीर्थंराम निवासी मादलपुर थाना थानाभवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं जबकि उक्त घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों अर्जुन कुमार, राहुल कुमार,व संदीप कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...