नोएडा, जनवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र में इन्वर्टर चोरी कर ले जा रहे आरोपी को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक सूरजपुर कस्बा की उमंग प्लाजा गली स्थित मकान में किराये के कमरे में अंकित त्यागी रहते हैं। वह शनिवार रात करीब 10 बजे कमरे से निकले तो बाहर रखा इन्वर्टर गायब मिला। मकान के बाहर निकल कर उन्होंने देखा तो एक युवक इन्वर्टर ले जाते दिखा। आसपास के लोगों की मदद से अंकित ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान भाटी कॉलोनी निवासी आकाश के रूप में हुई। उसने इन्वर्टर चुराने की बात कुबूल की। अंकित समेत अन्य लोगों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित की सजगता से चोरी हुआ इन्वर्टर उसे वापस मिल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान...