भदोही, अगस्त 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा एच वन एन वन इन्फ्लुएंजा से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने का आह्वान किया गया है। डीएम शैलेश कुमार ने आह्वान किया कि एच वन एन वन इन्फ्लुएंजा के लक्षण दिखाई देने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल अथवा चिकित्सक से संपर्क कर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें। डीएम ने बताया कि विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों एवं पांच वर्ष से से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, हृदय रोग, श्वसन रोग एवं मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों तथा कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को संक्रमण के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू का लेकर जारी किया गया अलर्ट कैंसर से पीड़ित अथवा कीमोथेरेपी ले रहे व्यक्तियो...