बस्ती, मार्च 14 -- बस्ती। शहर कोतवाली थानांतर्गत गांधीनगर पुलिस क्षेत्र के इन्द्रानगर स्थित एक फ्लावर डेकोरेटर के गोदाम में आग लग गई। शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर टेंडर के दो वाहन रवाना हो गए। लेकिन घटनास्थल तक बड़े वाहन को नहीं ले जाया सका और छोटे वाहन की मदद से टीम ने आग पर थोड़ी देर में काबू पा लिया। प्रभारी एफएसओ ने बताया कि आग में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर टीम ने थोड़ी देर में आग पर नियंत्रण पा लिया। आग से हुए क्षति का आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन्द्रानगर निवासी अनिल सैनी का फ्लावर का कामकाज है। फूल की बिक्री से लेकर शादी-विवाह आदि कार्यक्रमों में डेकोरेशन का कार्य करते हैं। इन्होंने अपने घर में एक कमरे में डेकोरेशन से संबंधित सामान का गोदाम बना रखा है...