हरिद्वार, दिसम्बर 24 -- महिला वि‌द्यालय डिग्ग्री कॉलेज सती कुंड कनखल में उत्तराखंड के गांधी माने जाने वाले इन्द्रमणि बडोनी की 100 वीं जयंती मनाई। जिसमें संगीत विभाग द्वारा उत्तराखण्ड के वाद्य यन्त्रों का प्रस्तुतीकरण करते हुए 'बेड पाको बारह मासो' गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ‌ने बडोनी के योगदान को स्मरण किया। प्राचार्या प्रो. गीता जोशी ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी का योगदान उत्तराखण्ड निर्माण में अविस्मणीय है। प्रो. गीता जोशी ने छात्राओं को उत्तराखण्ड के वाद्ययंत्रो का परिचय कराया और बडोनी से प्रेरणा लेकर अपने राज्य को विकास की ओर अग्रसर करे कार्यक्रम में प्रो. शशिप्रभा, प्रो. प्रीति आत्रेय, यास्मीन अमीर, डॉ. राखी सिंह, डॉ. निभा, सुजाता, सुप्रिया, शताक्षी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...