बेगुसराय, मार्च 17 -- बरौनी। चैत्र नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इंद्रगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी स्टोपेज देने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक बांद्रा टर्मिनस से 29 मार्च तक खुलने वाली ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 13.35 बजे इन्द्रगढ़ स्टेशन पहुंच कर 13.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। बरौनी से 29 मार्च तक खुलने वाली ट्रेन संख्या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 11.08 बजे इन्द्रगढ़ स्टेशन पहुंच कर 11.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...