लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ। जलकल विभाग ने जोन-7 के अंतर्गत इंदिरा नगर क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टैंकों की नियमित सफाई का कार्य प्रस्तावित किया है। इस क्रम में जलकल विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि निर्धारित तिथियों पर टैंकों की सफाई के कारण कुछ क्षेत्रों में अस्थायी रूप से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जलकल विभाग के अनुसार, 02 फरवरी को बी-ब्लॉक (न्यू) स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई कराई जाएगी। इसके चलते सायंकाल से इंदिरा नगर बी-ब्लॉक क्षेत्र में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इसी प्रकार, 04 फरवरी को सेक्टर-18 स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई का कार्य प्रस्तावित है, जिसके कारण इस दिन शाम को से सेक्टर-18, सेक्टर-15 सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। जलकल विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से सहयोग की अप...