इन्दरगढ़ पुलिस ने ट्रक समेत 3 तस्करों को दबोचा
कन्नौज, अगस्त 13 -- इंदरगढ़, संवाददाता। पुलिस, एसओजी,सर्विलांस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उमर्दा के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से करीब 30 लाख रुपये कीमत की 508 पेटी लगभग 5,500 लीटर अवैध शराब व बियर बरामद कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने गुरूवार सुबह 8:10 बजे कार्रवाई की। उमर्दा के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। ट्रक में जिप्सम की बोरियों की आड़ में 248 पेटी किंगफिशर बियर, 126 पेटी रॉयल स्टैग और 134 पेटी इम्पीरियल ब्लू शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान महताब 24 वर्ष, मोहम्मद इमरान 30 वर्ष और सलमान 26 वर्ष के रूप में हुई है, जो सभी इटावा जिले के रहने वाले ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.