गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जागृति एंटरप्राइज सेंटर पूर्वांचल की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए पूर्वाचल के सात जनपदों में समन्वित इन्क्यूबेशन मॉडल के तहत नई उद्यमिता पहल शुरू कर रही है। पहल का उद्देश्य स्थानीय उद्यमों को मार्गदर्शन, बाजार से जुड़ाव और विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में विभिन्न सेक्टरों के उद्यमों और डिजिटल नवाचारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके। इस संबंध में इन्क्यूबेशन निदेशक विश्वास पाण्डेय मंगलवार को जागृत उद्यम केंद्र निकट गोरखपुर विकास प्राधिकरण तारामंडल में एक प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.