जमशेदपुर, दिसम्बर 15 -- इन्कैब इंडस्ट्री के अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान केबुल संघर्ष समिति ने एनसीएलटी के तीन दिसंबर के फैसले को एनसीएलएटी में चुनौती देने के लिए कानूनी लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए होने वाले खर्चों की व्यवस्था को लेकर रविवार को न्यू केबुल टाउन स्थित दुर्गा पूजा मैदान में बैठक हुई। इसमें बताया गया कि मुकदमा लड़ने पर करीब 20 लाख रुपये का खर्च आएगा, जिसे कर्मचारियों से चंदा लेकर जुटाया जाएगा। चंदे की राशि कंपनी के क्वार्टरों के टाइप के आधार पर न्यूनतम दो हजार से साढ़े सात हजार रुपये तक तय की गई, हालांकि कुछ सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कर्मचारी अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार चंदा देंगे। इसके बाद यह सहमति बनी कि चंदा स्वेच्छा से लिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी कर्मचारी किसी भी हाल...