कानपुर, जुलाई 31 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश के इनोवेशन इकोसिस्टम को आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर यूपीएलसी (उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन लिमिटेड) मजबूत करेगा। इसके लिए उद्योग, सरकार और शैक्षणिक संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी विकसित करना और डीपटेक हब बनाना जरूरी है। आईआईटी में चल रहे नवाचार और अनुसंधान कर रहे स्टार्टअप्स प्रदेश में इलेक्ट्रानिक्स एवं तकनीक आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे सकते हैं। यूपीएलसी के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी का भ्रमण किया और यहां चल रहे नवाचार की जानकारी ली। उन्होंने एसआईआईसी (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) के सीईओ डॉ. आशुतोष अग्निहोत्री और सीओओ पीयूष मिश्रा के साथ बैठक की। नोएडा कैम्पस में हुई बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न स्टार्टअप्स का दौरा किया और उनके...