इनोवेटर्स क्लब की सदस्यों ने की शिव भक्तों की सेवा
मुरादाबाद, अगस्त 10 -- इनोवेटर्स क्लब की ओर से सावन माह के चलते कांठ रोड स्थित फैमिली मार्ट के निकट कांवड़ मेले में श्रद्धालु कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्यों ने मिलकर कांवड़ियों की सेवा की व उन्हें आवश्यक सामग्री व जलपान उपलब्ध कराया। सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह, समर्पण और सेवा भाव के साथ शिव भक्तों की सेवा की। क्लब अध्यक्ष सान्या अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा करना उनके लिए केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि भगवान शिव की भक्ति और सेवा का एक सुंदर माध्यम है। मेघा अरोरा, मिताली अग्रवाल, दीपिका मुंजियाल, रोयना अरोड़ा, सिमरन कोहली, मीनल वाधवा, राधिका अग्रवाल, आकांक्षा गुप्ता, एकता अग्रवाल, पलक सिक्का, सिम्मी मदान, हिमांशी क्वात्रा, कनिका मदान, नेहा अग्रवाल व दीपाली गुप्ता मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Roorki Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.