इनोवा हायक्रॉस को टक्कर देने हुंडई ला रही नई 7-सीटर MPV, मिलेंगे कई धांसू फीचर्स; जानिए कब होगी लॉन्च
नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- भारतीय कार मार्केट में 7-सीटर गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। खासकर बड़ी फैमिली वाले ग्राहक ऐसी गाड़ियां पसंद कर रहे हैं। इनमें ज्यादा जगह के साथ आराम और अच्छे फीचर्स भी मिलें। इसी को देखते हुए हुंडई अब भारतीय मार्केट में MPV सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की नई एमपीवी सीधे टोयोटा इनोवा हायक्रॉस को टक्कर देगी। इस गाड़ी को लेकर पहली जानकारी सामने आई है। इसे फिलहाल कंपनी के अंदर Ki1i कोडनेम दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह एक प्रीमियम एमपीवी होगी। इसे 2029 तक भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।इतनी हो सकती है कीमत हुंडई की नई एमपीवी को कंपनी के पांचवीं जनरेशन सांता फे वाले N3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि किआ भी इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी नई जनरेशन सोरेंटो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.