गुड़गांव, जुलाई 5 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इफको चौक के समीप इनोवा की टक्कर से स्कूटी पर सवार एक युवक की मौत हो गई। थाना सेक्टर-17-18 में इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज हुआ है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर निवासी पवन ने पुलिस को शिकायत में कहा कि वह फिलहाल नई दिल्ली के राजौकरी में रहता है। उसका बड़ा भाई संदीप दिल्ली में एक व्यक्ति के पास चालक के पद पर कार्यरत है। चार जुलाई को वह किसी काम से गुरुग्राम आया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह दिल्ली की तरफ वापस आ रहा था। इफको चौक के समीप उसकी स्कूटी में एक इनोवा ने टककर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: मर्सिडिज की चपेट में आने से युवक की मौत घायलावस्था में उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...