बोकारो, मई 18 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा डीवीसी कॉलोनी पुराना हॉस्पिटल के समीप से 7 मई की दोपहर से लापता उदय कुमार की दस वर्षीया बच्ची सुरभि कुमारी के धनबाद के मनईटांड़ में होने की सूचना मिली है। चंद्रपुरा पुलिस उसे वहां पर खोजने व लाने के लिए धनबाद रवाना हो चुकी है। बताया गया है कि सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार के बाद चंद्रपुरा के दुकानदार अरुण कुमार जायसवाल के परिजनों ने लापता बच्ची के धनबाद मनईटांड़ क्षेत्र में होने की सूचना दी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। शनिवार को ही चंद्रपुरा पुलिस ने लापता बच्ची को खोजने वाले को 10 हजार इनाम की घोषणा की थी। यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा पुलिस ने की 10 हजार ईनाम की घोषणा विद्युतनगरी चंद्रपुरा और आसपास इसका प्रचार प्रसार भी किया गया। शनिवार को जिले के पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीना चंद्रपुरा थाना आकर इ...