रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार 25 हजार के इनामी शूटर रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ तीन राज्यों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 12 अक्तूबर 2020 को रुद्रपुर के भदईपुरा, वार्ड नंबर 13 में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश सिंह धामी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश कार में सवार होकर पहुंचे थे और घर के बाहर धामी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश और क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई थी। इस हत्याकांड के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पेशेवर शूटरों को करीब 4 लाख की सुपारी दी गई थी। मामले में कुल सात आरोपियों क...