नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 और फेज-1 थाने की पुलिस ने गुरुवार को 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। लगातार फरार रहने पर पुलिस अधिकारियों ने उन पर इनाम घोषित किया था। नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर वांछित और इनामिया अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। चार दिन पूर्व सेक्टर-24 थाना पुलिस ने 20 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में गुरुवार को फेज-1 थाना पुलिस ने दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र निवासी गोलू उर्फ विनोद को सेक्टर-14ए स्थित नाले की पटरी से दबोच लिया। उसके खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मुकदमे दिल्ली में दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान गोलू ने बताया कि वह अपने साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.