आजमगढ़, जनवरी 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन में 25 हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। दो उप निरीक्षक और चार पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया। जीयनपुर कोतवाली में तैनात आरक्षी अवधेश कुमार और अक्षय कुमार ने 25 हजार रुपये के इनामी रईस निवासी खालिसपुर को पकड़ा था। वह गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, गोकशी, ठगी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध कुल 22 मुकदमें दर्ज हैं। मुबारकपुर थाने के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार और आरक्षी सर्वेश चौरसिया ने चोरी और ठगी के इनामी आरोपी बृजेश कुमार उर्फ मलिक निवासी गजहड़ा दामोदरपुर को पकड़ा था। उसके विरुद्ध नौ मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। वहीं, जहानगंज थाना में तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.