हापुड़, जून 4 -- मेरठ रेंड के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस नीति के तहत रेंज के चारों जनपदों में पुलिस द्वारा बेहतर सूचना संकलन, सतत निगरानी और सक्रिय पुलिसिंग के जरिए इनामी एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीआईने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक मेरठ परिक्षेत्र में पुलिस द्वारा कुल 194 इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस अभियान के तहत हापुड़ जनपद में 15 इनामी अपराधियों को पकड़ा गया है, जिनमें 50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश, 25 हजार रुपये के एक इनामी और 20 हजार रुपये के 12 इनामी बदमाश शामिल है।डीआईजी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि जो इना...