फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली के चौफेरवा मोहल्ले में हुए तिहरे मौत कांड के बाद से फरार चल रहे आरोपी राहुल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी अब भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। एसपी ने 17 मार्च को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद भी आरोपी का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है, जिससे जांच की रफ्तार पर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि 12 मार्च को घर के अंदर 30 वर्षीय अमर श्रीवास्तव, उनकी मां सुशीला श्रीवास्तव मृत अवस्था में और चाचा सुनील श्रीवास्तव मरणासन्न हालत में मिले थे। अस्पताल ले जाते समय चाचा की भी मौत हो गई थी। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम सामने आए थे, जिन पर मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक दबाव बनाने के आरोप लगाए गए। इसी आधार पर राहुल श्रीवास्तव समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी अधि...