बिजनौर, मार्च 13 -- बिजनौर। बिजनौर में इंसानियत और भाईचारे की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। आवास विकास निवासी सविता पत्नी राहुल की पहली डिलीवरी के दौरान बुधवार को अचानक ए-नेगेटिव ब्लड की जरूरत पड़ गई। यह ब्लड ग्रुप दुर्लभ होने के कारण परिवार को काफी प्रयास के बाद भी कहीं खून नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच पूर्व चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी ने आगे आकर मदद की और बिना देर किए अपना ए-नेगेटिव ब्लड देकर प्रसूता की जान बचाने में सहयोग किया। समय पर मिले रक्त से सविता का उपचार संभव हो सका और परिवार ने राहत की सांस ली।शमशाद अंसारी के इस सराहनीय कदम की काफी प्रशंसा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज में मानवता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं और दूसरों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान ...